देहरादून में एयरपोर्ट पर कोविड जांच शुरू, विदेश से लौटे 14 लोग क्वारंटाइन

देहरादून।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार सुबह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जांच शुरू हो गई है। आशारोडी, रायवाला, कुल्हान बार्डर पर जांच के लिए टीमें पहुंच रही हैं। यहां पर जांच रैंडम तरीके से की जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने बताया कि टीमों का गठन कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर सभी की जांच की जा रही है। बस अड्डों, चौराहों और सीमाओं पर रैंडम सैंपलिंग की जानी शुरू की गई है।
सीएमओ डॉ मनोज उप्रेती ने बताया कि हाल ही में जिले में विदेश से 14 लोग लौटे हैं। जिन को चिन्हित सोमवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उनकी जांच कराई जा रही है, सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं। इनमें 6 लोग वह भी शामिल है जो दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं। उनकी भी सैंपलिंग की गई है और जांच कराई जा रही है जिला प्रशासन पुलिस के सहयोग से सभी को स्वास्थ विभाग की टीम निगरानी कर रही है। उन्हें 15 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। उन्हें घर से न निकलने की सलाह दी गई है और किसी भी तरह की स्वास्थ संबंधी परेशानी होने पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। वहीं मेडिकल टीम भी लगातार उनके संपर्क में रहेगी। विदेशों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं म एयरपोर्ट पर मंगलवार से सभी की जांच शुरू हो जाएगी और आशा रोटी पर भी जांच की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *