चंद सेकेंड में निवेशक मालामाल, कंपनी में 3 गुना हुआ पैसा

नई दिल्ली ।

डेटा एनालिटिक्स कंपनी लेटेंट व्यू एनालाइटिक्स आईपीओ जिन निवेशकों को अलॉट हुआ था, वो चंद सेकेंड में मालामाल हो गए हैं। दरअसल, शेयर बाजार में उम्मीद के मुताबिक पॉजिटिव लिस्टिंग हुई है। प्रति शेयर निवेशकों को 345 रुपए या 180 फीसदी तक का मुनाफा हुआ है। फिलहाल, बीएसई इंडेक्स में कंपनी का शेयर भाव 531 रुपए है। लिस्टिंग के कुछ मिनटों में ही शेयर का भाव 548.75 रुपए के उच्चतम स्तर और 462.00 रुपए के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं, एनएसई इंडेक्स में पहले दिन ही शेयर का हाई लेवल प्राइस 544 रुपए तक गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *