खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का पोर्टल लांच
देहरादून।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधबार को खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के शुरू होने के बाद अब लोग खाद्य पदार्थों व दवाओं को लेकर विभाग तक शिकायत पहुंचा सकेंगे। इसके साथ ही लाइसेंसिंग से लेकर अन्य अभी कार्य भी ऑनलाइन किये जा सकेंगे। इस अवसर पर राज्य के 11 कारोबारियों को स्टार रेटिंग के प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये गए। कारोबारियों ने भी अपने सुझाव दिए।
