तहसील सदर में विधायक ने डीएम व एसपी संग सुनीं फरियादियों की शिकायतें
गोण्डा।
दीपावली पर्व के कारण स्थगित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को जनपद की चारों तहसील मुख्यालयों पर हुआ। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में हुआ जहां पर विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह ने जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के साथ जन शिकायतें सुनीं उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो थानाध्यक्ष कोतवाली इटियाथोक, कोतवाली देहात, खरगूपुर, धानेपुर तथा थानाध्यक्ष कौड़िया बाजार गैरहाजिर मिले। डीएम ने गैर हाजिर सभी थाना प्रभारियों का एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।
