निरंकारी सत्संग भवन में लगा वैक्सीनेशन कैंप

 

रुडक़ी

निरंकारी सत्संग भवन की रुडक़ी शाखा में वैक्सीनेशन केंद्र का आयोजन में किया गया। जिसका शुभारंभ ब्रांच के मुखी जगदीश चंद्र एवं   संचालक नरेश कुमार के द्वारा किया गया। अभियान का शुभारंभ करते हुए जगदीश   चंद ने कहा कि वैक्सीन जन जन तक पहुंचाई जाए। अधिक से अधिक निरंकारी   भक्तों तथा अन्य लोग वैक्सीन लगवाएं। कोरोना महामारी के दौरान संक्रमित    मरीजों के उपचार के लिए मिशन द्वारा देशभर के सत्संग भवनों को कोविड-19   सेंटर के रूप में परिवर्तित करके सरकार को उपलब्ध कराया गया। कैंप में  वैक्सीनेटर सूर्य प्रताप, वेरी फायर अरविंद चमोला संचालक नरेश कुमार   चंद्रशेखर कोठारी देवेंद्र कुमार अमित आहूजा सुनील कुमार नरेश गुप्ता डॉ जितेंद्र सिंह मोनिका इंचार्ज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *