54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश।
रायवाला पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 54 पव्वे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष भुवनचंद पुजारी ने बताया कि शनिवार शाम हरिपुर कलां क्षेत्र में जय सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी हरिपुरकला, रायवाला को शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
