पीएम मोदी ने रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को दी बधाई

नईदिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरालंपिक खेल, टोक्यो में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि विलक्षण प्रतिभा की धनी भाविना पटेल ने इतिहास लिखा है! उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक जीता है। इसके लिए उन्हें बधाई। उन्होंने कहा कि उनकी जीवन यात्रा प्रेरणादायी है और इससे खेल के प्रति ज्यादा युवा आकर्षित होंगे। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत के खाते में पहला मेडल टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल लेकर आई हैं। भाविना ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पूरे भारत को यह तोहफा दिया है। गोल्ड मेडल के लिए खेले गए मैच में भाविना को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की यिंग झोउ के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। बेस्ट ऑफ फाइनल सेट में भाविना एक भी सेट नहीं जीत सकीं और झोउ ने 3-0 से जीत दर्ज गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। रविवार की सुबह विमेंस सिंगल्स क्लास-4 का फाइनल मैच खेला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *