भोजपुरिया पुलिस वाली रानी चटर्जी

भोजपुरी में सब कुछ एक नए अंदाज में होता है। पुलिस भी इससे नहीं बचपायी भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री रानी चटर्जी आने वाली फिल्म ‘आईपीएस दुबे’ में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आयेगी। रानी चटर्जी और आदित्य मोहन दुबे स्टारर फिल्म ‘आईपीएस दुबे’ का भव्य मुहूर्त मुंबई में संपन्न हो गया। कलर वर्ल्ड स्टूडियो प्रस्तुत फिल्म ‘आईपीएस दुबे’ का निर्माण निशिथ शाह और नेहल जसानी कर रहे हैं और निर्देशन शमीम सईद करेंगे। फिल्म में रानी चटर्जी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आयेंगी।
फिल्म को लेकर निर्माता निशिथ शाह और नेहल जसानी ने कहा कि यह एक बेजोड़ पटकथा वाली फिल्म है, जिसको लेकर हमने बहुत सी तैयारियां की है। जल्द ही हम फिल्म के शूट का डेट भी अनाउंस करेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘आईपीएस दुबे’ का गीत-संगीत बेहद खास होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *