गाय चोरी व गो हत्या में दो युवक गिरफ्तार
विकासनगर।
कोतवाली पुलिस ने पशु पालक की गाय चोरी व गो हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु चोरी व गोवंश संरक्षण अधिनियम का मुकदमा तरमीम किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रमोद कुमार पुत्र चमनलाल निवासी ढालीपुर ने नौ जुलाई को कोतवाली विकासनगर के अंतर्गत हरबर्टपुर पर अपनी गाय चोरी होने व गाय हत्या के संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार देर रात पुलिस ने को गो तस्करी के आरोप में फरमान पुत्र इरफान निवासी खुशहालपुर सहसपुर व शाहरुख पुत्र मन्नवर निवासी कुंजा ग्रांट विकासनगर को गिरफ्तार किया है।उनके पास से दो चाकू बरामद हुए हैं। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया है। बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी हरबर्टपुर प्रमोद कुमार, कांस्टेबल विजय व नवीन शामिल रहे।
