पृथ्वी के निकट गुजरेगा बड़ा एस्ट्रेराॅयड

केप कनेवरल

अगर आपकी दिलचस्पी एस्ट्रोनॉमी यानी खगोल विज्ञान में है तो ये महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल 21 मार्च को एक विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाला है। पिछले महीने इस एस्टेरॉयड की 1।5 करोड़ किलोमीटर की दूरी से एक तस्वीर भी ली गई थी। नासा ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि इससे हमारी पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। खगोल वैज्ञानिकों को इस एस्टेरॉयड का पता 20 साल पहले चला था। ये सूर्य की चारों तरफ चक्कर काट रहा है। बताते हैं 21 मार्च को जब ये एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा तो इसकी यहां दूरी 20 लाख किलोमीटर होगी। अगर पृथ्वी और चांद की दूरी से इसकी तुलना की जाए तो फिर ये सवा पांच गुना ज्यादा दूर है। ये एस्टेरॉयड 124000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। नासा के मुताबिक दूसरे एस्टेरॉयड के मुकाबले इसकी स्पीड काफी ज्यादा है। ये 39 डिग्री पर सूर्य के चक्कर काट रहा है। लिहाजा हिसाब लगाया जाय तो ये मंगल ग्रह के मुकाबले दोगुनी दूरी पर है। स्केटिंग की तरह इसकी रफ्तार घटती बढ़ती रहती है। सूर्य के एक चक्कर काटने में इसे 810 दिन यानी करीब सवा दो साल लगते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक साल 2052 से पहले ये एस्टेरॉयड पृथ्वी के इतने करीब नहीं आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *