लोनिवि मंत्री से की सकलाना क्षेत्र में सडक़ों की मांग

नई टिहरी

धनोल्टी विधानसभा के सकलाना क्षेत्र में सडक़ों की मंजूरी को लेकर ओबीसी आयोग में दर्जाप्राप्त संजय नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की। संजय नेगी ने कहा कि सडक़ के अभाव में ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देहरादून में संजय नेगी ने लोनिवि मंत्री को क्षेत्र में नौ सडक़ों के निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि सकलना क्षेत्र के कई गांव अभी तक सडक़ से नहीं जुड़ पाये हैं, जिसके कारण लोग अपनी नगदी फसलों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहें हैं। उन्होंने लोनिवि मंत्री से कालावन से कद्दूखाल, जान्दरीयाखाल से दडक़, उनियाल गांव से हवेली होते हुये सत्यों, ताछिला से ताल, मथेट से धौलागिरी, सत्यों बाजार से पुजार गांव, हटवाल गांव से सिद्धपीठ नागराजा मंदिर होते हुये कुदणीबाण्यों, रगड गांव से सेरा-कुंड गांवों को सडक़ से जोडऩे की मांग की। कहा कई सडक़ों के डीपीआर शासन में लबिंत है। बताया वर्ष 2013-14 में आई भीषण आपदा में सौंग नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, पुल की मरम्मत न होने से हटवाल गांव सहित क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। कहा सभी सडक़ों की स्वीकृति हेतु लोनिवि मंत्री ने अश्वासन दिया है। मुलाकात करने वालों में जिपंस आशा रावत, क्षेपंस तीरथ रावत, अंजलि राणा, ग्राम प्रधान अजय राणा, दिनेश राणा, पूरण सिंह, जय सिंह, अनार सिंह, विजय सिंह, गम्भीर, सिंह, पपेन्द्र, प्रेम सिंह भंडारी, सरोप सिंह, सबल सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *