सीईओ ने किया किच्छा जीजीआईसी स्कूल का निरीक्षण

रुद्रपुर।

शिक्षकों के विद्यालयों में आने के आदेश के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किच्छा के जीजीआईसी माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिदिन ऑनलाइन क्लास लेने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि शनिवार को किच्छा जीजीआईसी माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को रजिस्टर मेंटेन व विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास के साथ ही समय-समय पर वर्क सिटी देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *