अभ्यास मैच ने भारत को दी चोट की चिंता

डरहम  ।

इंडियंस (भारतीय टीम) और काउंटी एकादश के बीच यहां हुआ अभ्यास मुकाबला भले ही ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन तेज गेंदबाज आवेश खान के मैच के दौरान चोटिल होने से इस मुकाबले ने टीम इंडिया को चोट की चिंता में डाल दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की अपील के कारण आवेश अभ्यास मैच में काउंटी एकादश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे लेकिन वह मैच के पहले दिन हनुमा विहारी के शॉट पर चोटिल हो गए। इसके बाद आवेश खेलने नहीं उतर सके जिसके बाद उनके इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय पैदा हो गया है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि, आवेश की उपलब्धता को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन ऐसा लगता है कि उनके अंगुठे की चोट टेस्ट सीरीज से पहले नहीं उभर पाएगी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में वाशिंटन सुंदर के चोटिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, ऑलराउंडर खिलाड़ी जो अभ्यास मैच में काउंटी एकादश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे वह मुकाबले के अंतिम दिन मैदान पर उतरे और उन्होंने मयंक अग्रवाल का कैच भी लपका।
अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि संदुर चोटिल हैं या नहीं। भारत के ओपनर शुभमन गिल पहले ही पैर में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और वह स्वदेश भी लौट गए हैं।
शुभमन और आवेश के बाहर होने से भारत के पास इंग्लैंड में सिर्फ 22 फिट खिलाड़ी मौजूद हैं।
मैच के अंतिम दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 192 रन बनाकर घोषित की और काउंटी एकादश को जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक काउंटी एकादश की टीम बिना विकेट खोए 31 रन ही बना सकी और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *