नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। मामला शनिवार का है जब एक नाबालिग लड़की से आरोपी ने छेड़छाड़ की थी। धौलछीना थाना में क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी। तहरीर में कहा कि शनिवार को उनकी बेटी स्कूल के लिए निकली थी। पेटशाल के पास आरोपी ने पीड़िता को सामान उठाने की बात कहकर अपनी दुकान में बुलाया। आरोपी ने छात्रा को दुकान के अंदर बुलाकर छेड़छाड़ की। स्कूल पहुंची छात्रा ने पूरी कहानी अपनी बहन और प्रधानाचार्य को बताई। प्रधानाचार्य ने फोन के माध्यम से मामले की जानकारी छात्रा के पिता को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *