अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मी  

अल्मोड़ा

11 सूत्रीय मांगों के निराकरण को सफाई कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण सोमवार को नगर में सफाई व्यवस्था ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को पालिका परिषद में धरने में डटे सफाई कर्मचारियों ने कहा लंबे समय से कर्मचारी समस्याओं के निराकरण को शासन-प्रशासन से गुराह लगा रहे हैं। बावजूद इसके उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर कर्मचारियों को हड़ताल की राह पकडऩी पड़ रही है। कहा जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों का निकराकरण नहीं किया जाता वे आंदोलन जारी रखेंगे। यहां प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखा अध्यक्ष सुरेश कैशरी, जिला अध्यक्ष दीपक चंदेल, उपाध्यक्ष सतीष कुमार समेत कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *