ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक, चालक और क्लीनर घायल

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार तडक़े बछेलीखाल के समीप एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक और क्लीनर घायल हो गए। चालक की स्थिति गंभीर देखते हुये चिकित्सकों ने उसे श्रीनगर बेस के लिए रेफर कर दिया। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत के बताया कि ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे राजमार्ग पर शनिवार तडक़े करीब साढ़े तीन बजे ऋषिकेश से आ रहा ट्रक बछेलीखाल के निकट लगभग दौ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिर गया। सूचना पर बछेलीखाल पुलिस चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा करीब तीन घंटे चलाये गए रेसक्यू के बाद घायल चालक रमेश सिह पुत्र लाल सिह तथा क्लीनर नीरज पुत्र हरि सिंह दोनों निवासी चमोली कर्णप्रयाग को गहरी खाई से निकाला जा सका। दोनों को 108 सेवा से तत्काल सीएचसी बागी देवप्रयाग ले जाया गया, सीएचसी के डॉक्टरों ने चालक रमेश सिह को गंभीर चोट आने पर प्राथामिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा चालक और क्लीनर के परिजनों तथा ट्रक मालिक को दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *