कस्टमर केयर का कर्मचारी बता, दो लाख की ठगी
हरिद्वार
कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर साइबर ठग ने एक बैंक के क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये की रकम हड़प ली। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने दो बार में रकम निकाली थी। इंस्पेक्टर विजय सिंह के मुताबिक बीएचईएल सेक्टर टू निवासी अनिल कुमार यादव शिकायत कर बताया कि बीती 24 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक बैंक का क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर बताकर कहा, उसका क्रेडिट कार्ड इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए एक्टिवेट हो गया है। इसे लिंक के जरिये डिसेबल करना होगा। फिर उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उसे क्लिक करने के लिए कहा। आरोप है कि लिंक खोलते ही मोबाइल फोन हैक हो गया।
