पुण्यतिथि पर किया बसंत बिरला को याद
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम में उद्योगपति और समाजसेवी बसंत कुमार बिरला की पुण्यतिथि मनायी गई। स्व. बिरला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। साधु संतों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। रविवार को स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की ओर से स्व. बसंत कुमार बिरला की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के प्रबंधक रिटायर्ड कर्नल विनय कांत श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रस्ट प्रतिवर्ष पुण्य तिथि मनाता है। उन्होंने बताया कि स्व. बिरला जीवन पर्यंत समाजसेवा में जुटे रहे। उनके इस उल्लेखनीय योगदान को नहीं भूलाया जा सकता है। उपप्रबंधक जयश झा ने बताया कि पुण्य तिथि पर स्वर्गाश्रम और आसपास के साधु संतों के लिए भंडारा आयोजित किया गया। मौके पर रुद्धला यादव, ऐश्वर्या शर्मा, अनिल तिवारी, कृष्ण गोपाल, हरपाल नेगी, अजय नेगी, रामेश्वर थपलियाल, सतीश रावत, सुभाष ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।
