भाजपा के झूठ से तंग हो चुकी है जनता: केजरीवाल

ऋषिकेश

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है। इसलिए अब जनता भाजपा के झूठ से तंग हो चुकी है। कहा कि उत्तराखंड की जनता के साथ दिया तो उत्तराखंड की सूरत ही बदल जायेगी। रविवार 10.30 बजे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर आप के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप ने जनता को राहत देने का काम किया है। दिल्ली मॉडल के आधार पर ही उत्तराखंड में विकास होना जरूरी है। भाजपा से जनता त्रस्त है। कुछ देर बाद वे सडक़ मार्ग से देहरादून के लिए प्रस्थान कर गए। मौके आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर सहित कई लोग मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *