पाटी में पांच दिवसीय एन सी सी प्रशिक्षण शिविर शुरू


चम्पावत

 पाटी के अटल उत्कृष्ट राइका में रविवार से पांच दिवसीय एन सी सी शिविर का शुभारंभ हो गया है। जिसमें 55 कैडेट्स द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ एन सी सी कैप्टन सतीश चंद्र जोशी और प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने किया। विद्यालय के शिक्षक कैप्टन सतीश जोशी ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में 80 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी पिथौरागढ़ से प्रशिक्षक सीएचएम प्रमोद पडियार द्वारा प्रतिदिन ड्रिल, सेना एवं एनसीसी का इतिहास, मानचित्र अध्ययन, नेतृत्व विकास, हथियारों की जानकारी, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, विविध एनसीसी शिविर की जानकारी, दूरी का अनुमान,ए,बी,सी प्रमाण पत्रों के महत्व की जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण में सीनियर अंडर आफीसर प्रदीप सिंह, नेहा जोशी,गौरव पाटनी, जितेंद्र,मनीष गहतोड़ी, आदर्श कुमार, कृतिका आदि प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *