राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, भुज में एनएसएस के छात्रों ने किया प्रतिभाग
हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ जे आर मीना ने बताया कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर भुज में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई। छात्र-छात्रों ने शिविर में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग किया । जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना हुनर आजमाया, विश्वविद्यालय एवं उत्तराखंड की ओर से छात्रा तनुजा ने पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में प्रतिभाग किया एवं छात्रा रिया पंत ने रंगोली मेकिंग कंपटीशन में प्रतिभाग किया तथा छात्र हर्ष कुमार नामदेव एवं छात्रा तनुजा एवं रिया ने अन्य प्रतिभागियों के साथ ग्रुप डांस कंपटीशन में प्रतिभाग किया। छात्र दीक्षांत शर्मा ने मोनो एक्ट कंपटीशन में प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय एवं उत्तराखंड के मान को बनाए रखने के लिए संपूर्ण प्रयास किया।
