जानलेवा हमले में एक पड़ोसी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
रुडकी। दंपति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। सिविल लाइन्स कोतवाली को ढंडेरा निवासी राज दुलारी ने तहरीर देकर बताया कि 16 अक्टूबर को पुत्री अंशु और दामाद रवीश कुमार निवासी जलालपुर के साथ घर पर बैठी थी। इस बीच पड़ोसी लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए थे। पड़ोसियों ने बिना किसी बात के पुत्री और दामाद को पीटना शुरू कर दिया था। लाठी-डंडों से पिटाई होने पर दामाद गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था।
