बहन की गुहार पर सोनू ने भेजी अगरबत्ती बनाने की मशीन, लोगों का जीता दिल

कोरोना वायरस के कारण बीते साल हुए लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद करके लोगों का दिल जीता। उन्हें इस दौरान गरीबों के मसीहा और दरियादिल सोनू जैसे नाम मिले। अब लॉकडाउन खत्म हुए भले ही महीनों बीत चुके हैं, लेकिन सोनू सूद की दरियादिली थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर ट्विटर पर बिहार की एक बहन की गुहार पर सोनू ने उन्हें अगरबत्ती बनाने की मशीन भेजकर लोगों का दिल जीत लिया है। इस बार सोनू से मदद मांगने वाली लड़की ज्योति ने उन्हें अपना भाई बना लिया है।
बिहार की रहने वालीं ज्योति ने अपने ट्वीट में लिखा है, सोनू सूद भैया, मेरा नाम ज्योति है और मैं बिहार की रहने वाली हूं। आप हर किसी की मदद कर रहे हैं, मेरी भी थोड़ी मदद कर दीजिए। मुझे अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक अगरबत्ती मेकिंग मशीन चाहिए ताकि मैं अपने परिवार का और अपने बच्चों की भूख मिटा सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *