बीईजी से नहीं था ठगी के मामले का कोई सरोकार
रुडकी। जन सेवा केंद्र संचालक से साइबर ठग ने खुद को सेना का मेजर बताकर ठगी करने के मामले में बीईजी के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का कोई संबंध होना नहीं पाया गया है। ठगी के आरोपी ने जिस नंबर से खुद को बीईजी का मेजर बताकर बात की गई थी, उस नंबर की कॉल रिकॉर्ड और लास्ट लोकेशन खंगाली जा रही है। साइबर सेल और बैंक की मदद लेकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बारे में भी पता लगाया जाएगा, ताकि पता चल सके कि ठग कौन और कहां से यह पूरा खेल ऑपरेट कर रहा था। उप निरीक्षक अहसान अली मामले की जांच कर रहे हैं।
