नैनबाग के जयद्वार में रासों और तांदी की धूम
नई टिहरी(
नैनबाग के जयद्वार मल्ला गांव में भद्राज देवता के पूजन कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से अपने मायके आई ध्याणियों ने अपने कुल देवता को चांदी का ढोल भेंट कर सुख समृद्धि की मनौती मांगी। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से ध्याणियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने रात्रि जागरण में रासों और तांदी गीतों पर सामूहिक नृत्य भी किया। नैनबाग के जयद्वारा मल्ला गांव में आयोजित पूजन और रात्रि जागरण कार्यक्रम से पूर्व यमुना नदी के पवित्र जल में ग्रामीणों ने भद्राज देवता की डोली को स्नान करवाया, जिसके बाद देवता की डोली को दो दिनों के लिये मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। इस दौरान भद्राज देवता अपने पश्वा पर अवतरित हुये और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। दूर दराज क्षेत्र आये लोगों और ग्रामीणों ने देवता की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। ससुराल से अपने मायके आई ध्याणियों ने सामूहिक रूप से भद्राज देवता को चांदी का ढोल भेंट किया। मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील पंवार, अजुर्न कुंवर, शरण सिंह, कीर्ति सिंह पंवार, अजुर्न पंवार, मेहर पंवार, मोहर सिंह पंवार, शरण सिंह, अनुप पंवार, गंभीर पंवार, आशीष पंवार, उपेंद्र पंवार, देशराज पंवार, ग्राम प्रधान दीपिका पंवार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
