स्वयं सिद्धा संस्था ने सौड़ा सरोली गांव में की गौ सेवा


देहरादून

 स्वयं सिद्धा एक्स ओएनजीसी ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने सौड़ा सरोली गांव में मां रुक्मणी सेवा संस्थान गौशाला में सामाजिक सेवा कार्य में हिस्सा लिया और गौवंश की एक लाख पांच सौ रुपये की धनराशि के विभिन्न खाद्य सामग्री, उपकरण, दवाईयां भेंट की। संस्थान सचिव स्वीटी कलेर के नेतृत्व में संस्था की सदस्याएं विभिन्न सामग्री लेकर सौड़ा सरोली गांव पहुंची और सेवा कार्य में भागीदारी की। गऊशाला सेवा संस्थान में एक चारा मशीन, 12 सिलिंग फैन, 20 किलो पैडिगरी, 192 किलो चोकर, 2 क्विंटल मूंग की चूरी, चने का खांडा, भूसा, हरा चारा, दस हजार रुपये मूल्य की दवाएं भेंट की। सभी सदस्यों ने गौ माता की आरती कर अपने हाथों से बनाई गेंहू की रोटी, घी और गुड के साथ खिलाई। एक घायल गाय का कृत्रिम पैर लगाने के लिए आठ हजार रुपये की सहायता की। उन्होंने बताया कि इस गऊ शाला में अश्विनी पांडे पिछले पांच साल से गायों की सेवा में लगे हुए हैं। यहां पर अधिकांश गाय दुर्घटना से चोट खाकर या बीमारी से ग्रस्त होकर आती हैं। जिन्हें उनके मालिक रास्ते में ही छोड़ देते हैं। स्वयं सिद्धा संस्था ने सरकार से बेसहारा पशुओं के लिए अधिक से अधिक शेल्टर्स खोलने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *