ट्रांजिट कैंप में सड़क को हॉट मिक्स बनाने का कार्य शुरू
रुद्रपुर
ट्रांजिट कैंप में थाने के निकट सुभाष पार्क से मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क को हॉटमिक्टस बनाने का कार्य शुरू हो गया है। करीब सवा किमी तक सड़क को हॉटमिक्स बनाया जा रहा है। लंबे समय से सड़क की हालत खराब थी। मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाने के निकट, सुभाष पार्क से मुख्य बाजार, मछली बाजार से होकर पानी की टंकी वाली गली के अंत तक करीब सवा किमी सड़क को हॉट मिक्स किया जा रहा है। दुर्गा पूजा से पहले इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्ग की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है। सड़क एक फिट ऊंची बनाई जाएगी। ट्रांजिट कैंप की मुख्य सड़क का निर्माण शुरू कराने पर भाजपा नेता उत्तम दत्ता, पार्षद विधान राय, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी, मानस बैरागी, प्रभाष स्वर्णकार, डॉ. अजीत, राकेश दास, सोनू चक्रवर्ती ने खुशी जाहिर की है।
