रिखाड़ी व वैछम में दो दिन से बिजली गुल


बागेश्वर। तहसील के ग्राम पंचायत रिखाड़ी व वैछम में दो दिन से बिजली नहीं है। गांव के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर फुंक गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग से भी कर दी है, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी है। ग्रामीणों ने विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान तारा सिंह टाकुली, यशपाल टाकुली, केसर राम, दलीप राम तथा भीम सिंह दानू ने बताया कि दो दिन से गांव में बिजली नहीं है। बिजली के अभाव में 2000 की आबादी परेशान है। गांव में लगा टांसफार्मर फुंक गया है। विभाग को सूचना दे दी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। बिजली के अभाव में ऑनलाइन काम करने वाले लोग परेशान हैं। गांव में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है। मोबाइल चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को 40 किमी दूर भराड़ी बाजार आना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि फुंका ट्रांसफार्मर जल्द बदला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *