विस अध्यक्ष ने की ऊर्जा निगम अधिकारियों संग बैठक

ऋषिकेश

विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विस क्षेत्र में प्रस्तावित विद्युत संबंधी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार को बैराज कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में विस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि 4 करोड़ से अधिक के कार्य ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा निगम के माध्यम से किए जाने हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 490 नए विद्युत पोल एवं 7 नए ट्रांसफर लगाए जाएंगे द्य इससे लो वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। हरिपुरकलां में 33 केवी तथा 11 केवी की सभी पुरानी लाइनें बदली जाएंगी। इसकी लंबाई 30 किलोमीटर है। इसके अलावा गीता नगर, मालवीय नगर, शिवाजीनगर आदि क्षेत्रों में 11 केवी लाइन बदली जाएगी। प्रतीतनगर, तहसील चौक, रेलवे रोड आदि क्षेत्रों में भी 11 केवी विद्युत लाइन को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसकी लंबाई 12 किलोमीटर है द्य शांतिनगर, हनुमंतपुरम, गंगानगर आदि क्षेत्रों में पुराने जर्जर तारों को बदला जायेगा। मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद, उपखंड अधिकारी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *