बाजार में निकाला जलूस, पुलिस चौकी का किया घेराव


देहरादून

विकास नगर में एक सर्जन वीरेंद्र चौहान के द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ और उसके साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया था। उसी को लेकर लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर वीरेंद्र चौहान के क्लीनिक पर पहुंच धरना प्रदर्शन किया और रोड पर ही प्रदर्शन करते हुए बैठ गए। जिससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। वहीं लड़की के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा डॉक्टर वीरेंद्र चौहान को बचाने का प्रयास किया जा रहा है उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है जबकि 12 दिन बीत चुके हैं। आपको यह भी बता दे कि यह मामला 26 अगस्त का है जोकि एक गोरखाली समाज की लड़की डॉक्टर वीरेंद्र चौहान के यहां नर्स का काम करती थी और उसके पेट में दर्द होने पर डॉक्टर ने उसके साथ गलत हरकत की, लेकिन लड़की ने अपने परिजनों को इस बात के बारे में बताया तो लड़की के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी और एक मुकदमा डॉक्टर वीरेंद्र चौहान के विरुद्ध पंजीकृत कराया। लेकिन पुलिस ने हल्की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया। उसके बाद कोर्ट में 164 के बयान लड़की के हुए जिसमें धारा 376 भी डॉक्टर के ऊपर लगाई गई। लेकिर पुलिस ने अभी तक डॉक्टर वीरेंद्र चौहान को गिरफ्तार नहीं किया है जिसको लेकर लड़की के परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर वीरेंद्र चौहान फरार चल रहा है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *