जोहार सड़क बंद होने से टैक्सी संचालकों में आक्रोश
पिथौरागढ़। मुनस्यारी-जोहार बंद सड़क न खुलने से पंचाचूली टैक्सी यूनियन ने आक्रोश जताया है। यूनियन का कहना है कि सड़क बंद होने से वाहन चालकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ हो गया है। सोमवार को पंचाचूली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में सदस्यों तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि जोहार सड़क बीते एक सप्ताह से बंद है। बावजूद प्रशासन सड़क खोलने को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा है। कहा कि लंबे समय बाद भी मार्ग बंद होने से वाहन चालकों का कामकाज ठप हो गया है। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क खोलने की मांग की है। कहा कि अगर उनकी मांग को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
