ग्रामीण बैंक ने दिया दो लाख का बीमा


चम्पावत। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की अमोड़ी शाखा ने जीवन ज्योति बीमा के तहत एक व्यक्ति को बेटी के मरने के बाद दो लाख का बीमा दिया है। दरअसल कुछ समय पूर्व नाथ सिंह की बेटी का निधन हो गया था। उनकी बेटी का इस बैंक में खाता होने के साथ बीमा भी कराया गया था। शाखा प्रबंधक दीपा जोशी ने मृतका ममता के पिता को दो लाख का चेक दिया है। नाथ सिंह ने बैंक का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *