श्री देव सुमन दिवस पर पौधरोपण किया
चमोली। श्री देव सुमन दिवस के उपलक्ष्य में जीआईसी मैठाणा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने श्री देव सुमन के विचारो को जन-जन तक पहुंचाने और प्रकृति के सरक्षण की बात कही। विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर सिंह रावत ने कहा प्रकृति ही हमारी समस्त आवश्यकताओ की पूर्ति करती है। कार्यक्रम पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में फलदार और छाया दार पौध का रोपण किया गया। इस अवसर पर राकेश मैखुरी, उमेश बिष्ट, विनोद नेगी, मंजू पुरोहित, सरिता गौड़, चंद्रा प्रकाश सोनी, ललिता नौटियाल, रागिनी पुष्पवान, मीनू डंगवाल, नंद लाल, वैभव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
