संकुल स्तरीय खेल में दिखाया दमखम
चम्पावत। जीआईसी बापरू में सीएम उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ से चौदह वर्ष के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य संजीव पंत की अध्यक्षता और स्काउट मास्टर प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के संचालन में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। संकुल के बापरू, बंतोली, गुमोद, ग्वीनाड़ा, गुमोद, रेगडू, छंदा, दियारतोली, कालाकोट के प्राइमरी, जूनियर तथा इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 600 मीटर की दौड़, शटल रन, बैंड रिच, मेडिसन बॉल थ्रो, कबड्डी, जंप की कड़ी प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। इस मौके पर नरेन्द्र राम टम्टा, नीरज वर्मा, प्रकाश उपाध्याय, हरीश जोशी रहे।
