जल जीवन मिशन योजना में धांधली का आरोप, जांच की मांग


चम्पावत। ग्राम पंचायत कोटला के बनमकुड़ा तोक में ग्रामीणों ने हर घर जल, हर घर नल योजना में धांधली का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर योजना की जांच की मांग उठाई है। बमनकुड़ा की मीना उप्रेती, जगदीश उप्रेती आदि ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन देकर बताया कि बमनकुड़ा में जेजेएम योजना का कार्य जलनिगम करवा रहा है। जिसमें संबंधित विभाग और ठेकेदार की मिली भगत के कारण योजना में केवल खानापूर्ति की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में वर्तमान में पेयजल लाइन पूरी तरह से टूटी फूटी है। जिससे गांव वालों को पानी नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि गांव में योजना के तहत पुरानी लाइन में ही कहीं कहीं पर पाइप बिछा दिए गए हैं। जबकि टैंक कहीं नहीं बनाए। जिससे पाइप लाइन के लिए आई धनराशि का सीधा दुरूपयोग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *