विधायक ने सीएम से मुलाकात की
नैनीताल। विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बारिश हो रहे नुकसान का मुआवजा जल्द वितरित करने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश से ग्रामीण इलाकों में काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए नुकसान का शीघ्र आंकलन कर मुआवजा वितरित किया जाए। साथ ही हिमाचल में फंसे हुए उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी की मांग उठाई।
