संचार कौशल प्रशिक्षण शुरू
नैनीताल। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ के लिए संचार कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने बताया कि संचार कौशल का प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा। प्रशिक्षण में डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टाफ को मरीजों से बातचीत करने के तरीके सिखाए जाएंगे। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर तरीके से समझाया जा सके।
