संस्थान को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएं


चम्पावत। तकनीकि शिक्षा विभाग के निदेशक ने शनिवार देर शाम इंजीनियरिंग कॉलेज की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में मौजूद शिक्षकों को संस्थान को और बेहतर बनाए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। एपीजे अब्दुल कलाम प्रोद्यौगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक आरपी गुप्ता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। गुप्ता ने संस्थान की प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, पुस्तकालय, सभागार और संस्थान में मौजूद अन्य आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संस्थान को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां मानवेंद्र सिंह चौहान, हिमांशु शाह, राहुल, नितेश फुलेरा, हिमानी, कु़ ममता, सीमा लोहनी, डॉ़ साइबा, कु़ आकांशा, सूरज, दिनेश, ललित जोशी, मनोज शर्मा, मनीष चंद, हरीश, सुशीला, तनुजा खर्कवाल, कल्पना, हेम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *