कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक


रुड़की। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। गंगोत्रीकुंज, पनियाला रोड स्थित कैंप कार्यालय पर प्रकोष्ठ कर गढ़वाल मंडल संयोजक डॉ. प्रदीप त्यागी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरल और सौम्य व्यवहार के धनी मंत्री चंदन रामदास बागेश्वर से 2007 से लगातार चार बार विधायक रहे, जो उनके प्रति जनता के प्यार को दर्शाता है। शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अशोक आर्य, डॉ. राकेश त्यागी, भोपालसिंह सैनी, राजेश सैनी, जितेन्द्र पुंडीर, विरेंद्र प्रभु, डॉ. मधु त्यागी, अवनीश मोदी, अशोक त्यागी, सुषमा बालियान, दीप्ति चौहान, निशा गोयल, श्रद्धा हिंदू , सारिका त्यागी, कंचन अरोड़ा, एकांश भारद्वाज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *