सचिवालय-ए ने जीता अंतर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट


देहरादून। अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइलन सचिवालय-ए ने जीता। टीम ने सचिवालय विंग्स को सात विकेट से शिकस्त दी। टकराज को बेस्ट बॉलर और सुंदर को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को फाइनल मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय विंग्स 19.4 ओवरों में 97 रन पर ही ऑल आउट हो गई। संजय जोशी ने 24 और दिनेश जड़धारी ने 19 रन बनाए। सचिवालय-ए की ओर से तुलसी और टिक राज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय-ए ने 15.1 ओवरों में सात विकेट से जीत हासिल कर दी। हरीश सैनी ने नाबाद 37, दीपक जोशी ने 29 और टीएच खान ने 15 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच हरीश सैनी और फाइटर ऑफ द मैच संजय जोशी रहे। हरीश सैनी बेस्ट फील्डर, सागर बेस्ट कीपर, सचिवालय लायंस फेयरप्ले, राजेश वर्मा स्प्रिट ऑफ द टूर्नामेंट, हरीश सैनी मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर देवेंद्र सिंह बिष्ट, पन्नालाल शुक्ल, सुमित भाटी, भूपेंद्र भंडारी, रंजीत सिंह, राजेंद्र रतूड़ी, मनोज भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *