सीएयू के खिलाफ उक्रांद युवा प्रकोष्ठ का जोरदार प्रदर्शन


देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता रविवार के देहरादून में द्रोण चौक पर एकत्रित हुए और सीएयू के खिलाफ नारेबाजी की। प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि महिला खिलाड़ियों का उत्पीड़न करने वाले कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ अभी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। इस मामले में सीएयू से जुड़े पदाधिकारयों के नाम भी सामने आए थे, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि सीएयू खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। जिलाध्यक्ष प्रवीन चंद रमोला ने मुख्यमंत्री से एक कमेटी बनाकर सीएयू की कार्यकारिणी को भंग करने की मांग की है। साथ ही ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने को कहा है। मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव प्रीति थपालियाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज उनियाल, केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, बृजमोहन सजवाण, मनीष रावत, पंकज उनियाल, किरन रावत, दीपक, मीना थपलियाल, भोला दत्त चमोली, गौरव रावत, परवीन चंद रमोला, रवि थपलियाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *