एरीज के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को दी खगोलीय पिंडों की जानकारी
हल्द्वानी। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में बुधवार को एरीज के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को खगोलीय पिंडों, मंगल ग्रह आदि की जानकारी दी। वैज्ञानिक करन डोकारा और आईआईए बेल्जियम की वैज्ञानिक मार्गरेटा सफोनोवा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी, सूर्य, शनि आदि की गति और मंगल चांद में पहुंचने के लिए उपयोग होने वाले रॉकेट के बारे में बताया। प्रधानाचार्य एसएस नेगी ने वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।
