विकास कार्यों की समीक्षा की


कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा ने विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायतराज विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने राशनकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर शंशोधन की चर्चा में कर्मचारियों द्वारा आधी अधूरी प्रगति प्रस्तुत करने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही ग्राम पंचायत की राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित्त की प्रगति समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा आधी अधूरी रिर्पोट प्रस्तुत करने पर उन्होंने ए.डी.ओ. पंचायत एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को फटकार लगाई। एन.आर.एल.एम के अंतर्गत समूह गठन सी.सी.एल. व एम.सी.सी. पर चर्चा के दौरान उन्होंने समूहों का वार्षिक टर्न ओवर का लेखा जोखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आगामी समीक्षा बैठक में पूर्ण तैयारी व अभिलेखों के साथ उपस्थित हों।
समीक्षा बैठक में खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट,सहायक विकास अधिकारी जयदीप रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह रावत, बी.ओ.संजय बिष्ट, ए.डी.ओ.कोपरेटिव केदारदत्त कण्डवाल सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, एन.आर.एल.एम. स्टॉफ एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *