बैंकों में ग्राहकों की भीड़
अल्मोड़ा
नगर के बैंकों में इन दिनों लगातार ग्राहकों की बड़ी संख्या में भीड़ नजर आ रही है। बुधवार को नगर के अधिकतर बैंकों में ग्राहकों अच्छी खासी भीड़ रही। सुबह से ही लोग बैंक पहुंचने लगे थे। कैश काउंटर समेत अन्य काउंटरों में ग्राहकों की लाइन लगी रही। बैंकों में पैसे जमा करने, पास बुक में इंट्री, चेक जमा करने समेत विभिन्न कार्यों के लिए अच्छी खासी संख्या में ग्राहक पहुंचे। बैंक में भीड़ होने के कारण कई लोगों ने बैंक के एटीएमों से भी नगदी निकाली। वहीं इस दौरान बैंक पहुंचे लोगों से सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया। हालांकि बैंक कर्मचारियों की ओर से लेनदेन के समय ग्राहकों को सामाजिक दूरी बनाए जाने की अपील की गई। नगर के माल रोड स्थित पीएनबी, एसबीआई, डीसीबी बैंक, अर्बन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंकों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही।
