व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस ने की बैठक
चम्पावत
मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र कैनाल में व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस ने टैक्सी, ई-रिक्शा व ऑटो संचालकों के साथ बैराज चौकी में बैठक कर चर्चा की। बैठक में शारदा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत ने मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति शिष्टाचार व्यवहार करने की अपील की। साथ ही उन्होंने मेला अवधि तक सभी लोगों से सहयोग मांगा। इसके अलावा पुलिस ने निर्धारित किराया, ओवर लोडिंग पर रोक व यातायात नियमों का पालन करने को कहा।

