बिन्दाल नदी के किनारे स्थित बस्तियों में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाया
देहरादून
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में माह जून से माह नवम्बर तक प्रभावी डेंगू उन्मूलन अभियान चलाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज नगर निगम देहरादून, क्षेत्रान्तर्गत स्थित बिन्दाल नदी के किनारे स्थित बस्तियों में डेंगू उन्मूलन टीम द्वारा ड्रोन के माध्यम से एन्टी डेंगू लार्वा स्प्रे का छिडक़ाव किया गया साथ ही घर-घर जाकर डेंगू लार्वा की जांच की गई तथा लोगों को डेंगू के बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए पम्पलेट भी वितरित किये गए।
