अब ब्लैक फंगस भी लोगों को डरा रहा

देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस भी लोगों को डरा रहा है। पिछले 24 घंटों में ब्लैक फंगस के 13 नए मरीज चिकित्सालयों में दाखिल करवाए गए। जबकि दो लोगों की मौत भी हुई। चार लोगों ने ब्लैक फंगस से जिंदगी की जंग जीत कर घर वापसी की। हल्द्वानी के एसटीएच में भी कोरोना का नया मरीज भर्ती किया गया है। ब्लैक फंगस के मरीजों के भर्ती होने और मौतों मामले में दूसरे सभी चिकित्सालयों से एम्स ऋषिकेश कहीं आगे चल रहा है। यहां अभी तक इस महामारी के 228 मरीज भर्ती कराए गएहैं। इनमें से 5 सकुशल घर लौट चुके हैं। इस चिकित्सालय में अब तक 38 रोगियों की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर देहरादून का ही जौलीग्रांट स्थित हिमालयन चिकित्सालय आता है। यहां अब तक इस महामारी के 34 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें आठ की मौत हो चुकी है। जबकि सात स्वास्थ्य लाभ के बाद घरों को लौट चुके हैं। तीसरे नंबर पर हल्द्वानी का एसटीएच आता है। यहां अब तक ब्लैक फंगस से पीडि़त 29 मरीज पहुंच चुके हैं। इनमें से चार की मौत हे चुकी है और 25 का इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *