औरंगाबाद चौक पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर हंगामा


हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के वाया बिहारीगढ़ रोड स्थित औरंगाबाद चौक पर देर रात डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी गई। बुधवार सुबह जब लोग उठे तब चौराहे पर प्रतिमा देखकर हंगामा हो गया। विवाद की आशंका के बीच भारी पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद प्रतिमा को चौक से हटाया गया है। इन दिनों बिहारीगढ़ रोशनाबाद तक नेशनल हाईवे का काम चल रहा था। सुबह जब लोग उठे तो देखा कि औरंगाबाद चौक पर आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। यह देख लोगों ने आपत्ति जताई और ग्राम पंचायत औरंगाबाद की ओर से एसडीएम को शिकायत की गई थी। मामला सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शांति व्यवस्था को देखते हुए ज्वालापुर, बहादराबाद, रानीपुर, सिडकुल पुलिस सहित पीएसी बटालियन बुलाई गई है। मौके पर एसडीएम पूरण सिंह राणा और तहसीलदार ने पहुंचकर लोगों से बात की। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने वाले पक्ष प्रतिमा हटाने से इंकार कर रहे हैं। जबकि दूसरा पक्ष प्रतिमा हटाने पर अडिग है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि प्रतिमा को हटवा दिया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पूरण सिंह राणा ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *