चार करोड़, 21 लाख की लागत से बनेगी पेयजल योजना

बागेश्वर। कपकोट विधानसभा के ग्वाड़ में जल्द ग्राम समूह पेयजल योजना का निर्माण होगा। चार करोड़ 21 लाख रुपये से बनने वाली योजना के लिए भूमिपूजन हो गया है। विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि सरकार हर घर को पानी देने का काम कर रही है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से पानी की मांग कर रहे थे। जल्द उन्हें पानी भी मिल जाएगा। ग्वाड़ में शनिवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गड़िया ने योजना के लिए भूमिपूजन किया। विधायक गड़िया ने बताया कि इस योजना से 2500 परिवारों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र में पानी का संकट लंबे समय से बना हुआ है। अब योजना बनने से लोगों को इस संकट से निजात मिल जाएगी। यहां ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी बागेश्वर, गोविंद दानू कपकोट, हरीश मेहरा, ईई पेयजल निगम विपिन कुमार रवि, चम्पा आर्या, मनोहर राम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *