गोष्ठी में यातायात नियमों का पालन करने का लिया सभी ने संकल्प

विकासनगर। सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत विकासनगर पुलिस चौकी में आयोजित गोष्ठी में यातायात नियमों का पालन करने का सभी ने संकल्प लिया। इस मौके पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सभी नागरिक जिम्मेदार की भूमिका निभायें। तभी दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगी। विकासनगर बाजार चौकी में आयोजित गोष्ठी में सड़क सुरक्षा को लेकर विचार व्यक्त किये गये। इस दौरान आये दिन हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गयी। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि हर नागरिक यदि सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन ईमानदारी से कर अपने आप जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका निभायें तो इससे हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। कहा कि सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करते हुए दुपहिया वाहनों में हेलमेट का प्रयोग, दुपहिया वाहनों में ट्रिपल राइडिंग से बचना, बाइक स्टंट, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग आदि से बचने का सभी प्रयास करे तो सड़क दुर्घटनायें अपने आप ही रुक जायेंगी। आमजन को जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक आई ऐप की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग न की जाय। नोपार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग से जाम की समस्या होने के साथ ही दुर्घटनायें घटित होती है। इसलिए नो पार्किंग जोन में वाहनो की पार्किंग न की जाय। कहा कि नोपार्किंग जोन में अनावश्यक वाहन पार्किंग की शिकायत उक्त ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं। इस मौके पर व्यापारी, वाहन चालक, स्थानीय नागरिक गोष्ठी में मौजूद रहे। इस मौके पर एसएसआई भुवन चंद पुजारी, चौकी प्रभारी किशन देवरानी ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *